2023 में ग्लेन मैक्सवेल ने 40 साल पुरानी कपिल देव की पारी याद दिलाई

बुधवार, 8 नवंबर 2023 (15:01 IST)
टनब्रिज वेल्स में 1983 में वह सर्दियों की सुबह थी और 40 साल बाद वानखेड़े स्टेडियम पर गुनगुनी शाम, लेकिन जीत का वही जुनून और बल्ले से रनों के रूप में वही आतिशबाजी क्रिकेट की इतिहास पुस्तिका में हमेशा के लिये दर्ज हो गई।

उस समय कपिल देव थे तो अब ग्लेन मैक्सवेल। जिम्बाब्वे के खिलाफ इंग्लैंड में विश्व कप के उस मैच में भारत के पांच विकेट 17 रन पर गिर चुके थे तो अफगानिस्तान के खिलाफ इस विश्व कप में आस्ट्रेलिया ने सात विकेट 91 रन पर गंवा दिये थे।समानतायें यहीं खत्म नहीं होती।

25 जून 1983 को टीम मैनेजर पी आर मान सिंह ने कपिल की बल्लेबाजी के दौरान क्रिस श्रीकांत को बाथरूम जाने नहीं दिया था और वह एक ही जगह पर खड़े रहे। कपिल की बल्लेबाजी के दौरान ड्रेसिंग रूम में कोई जगह से नहीं हिला। कपिल ने 175 रन की पारी खेलकर अनहोनी को होनी कर दिखाया था।

Maxwell also broke the ODI record for highest score batting at 6 or lower, which had belonged to Kapil Dev for over 40 years, since he made 175* v Zimbabwe in Tunbridge Wells in 1983 WC (the first game of cricket I ever went to).

— Andy Zaltzman (@ZaltzCricket) November 7, 2023

Kapil Dev - India 17/5 & then he scored 175*(138) in 1983 World Cup.

Glenn Maxwell - Australia 91/7 & then he scored 201*(128) in 2023 World Cup.

- Two ultimate knocks ever.  pic.twitter.com/thJUiC115B

— Johns. (@CricCrazyJohns) November 7, 2023

1983 :: Kapil Dev Scoring 175 Against Zimbabwe In World Cup pic.twitter.com/7cGgDCoCO8

— indianhistorypics (@IndiaHistorypic) November 7, 2023

Glenn Maxwell did one better than Kapil Dev #CWC23 #AUSvAFG pic.twitter.com/ipqOtpSiqN

— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) November 7, 2023

Just to be clear, 175* by Kapil Dev sir is still the greatest ODI knock of all time

— Sushant Mehta (@SushantNMehta) November 8, 2023

1983 Kapil Dev came in at 9/4, scored 175/257 of the next runs, 68%.

1984 Viv came in at 11/2 and scored 189/266 of the next runs, 71

2023 Maxwell came in at 49/4 and scored 201/244 runs, 82.4%

One of the greatest ODI Innings of all time. WHAT A PLAYER

— James McCaghrey (@McLovinstatto) November 7, 2023
इसी तरह मैक्सवेल जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में अपनी जगह से तब तक नहीं उठे जब तक उसने मुजीबुर रहमान को छक्का नहीं जड़ दिया। जोश हेजलवुड ने मैच के बाद कहा ,‘ मैं जॉर्ज बेली के साथ बैठा था और एडम जंपा भीतर बाहर कर रहा था । वह नर्वस था लेकिन बाकी सभी अपनी जगहों से उठे नहीं।’’

मैक्सवेल ने 128 गेंद में नाबाद 201 रन बनाकर टीम को चमत्कारिक जीत दिलाई। उन्होंने आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के साथ रिकॉर्ड 202 रन की नाबाद साझेदारी की। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें