विराट कोहली के शतक पर क्यों छा गए अंपायर रिचर्ड केटलब्रॉ (Video)

गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023 (21:47 IST)
INDvsBANG विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ छक्का लगाकर शतक जमाकर भारत को इस विश्वकप की लगातार चौथी जीत तक पहुंचा दिया। हालांकि इस जीत से कुछ दूर पहले फैंस विराट कोहली के शतक का इंतजार कर रहे थे क्योंकि विराट और जीत के रन बराबर थे।

इस दौरान बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन एक वाइड बॉल डाल चुके थे। हालांकि जब जीत और शतक में 3 रन चाहिए थे तब नासुम अहमद ने लेग साइड की ओर गेंद डाली जिससे विराट कोहली खफा हो गए, क्योंकि यह गेंद वाइड होनी थी। लेकिन अंपायर रिचर्ड केटलब्रॉ ने इसे वाइड नहीं दिया। इसके बाद उनका धन्यवाद ट्विटर पर भारतीय फैंस ने जोरो शोरों से किया। कुछ ने कहा कि यह अंपायर खुद विराट कोहली का फैन है।

Umpire doesn't give wide to virat
Best moment of match. #indiavsbangladesh #INDvBAN #ViratKohli #ICCCricketWorldCup #INDvBAN #ViratKohli pic.twitter.com/c2pQ6L8rwi

— Nischay Singh Goyal (@NischaySinghGo1) October 19, 2023

Best moment this World Cup!

Give this Umpire a medal!  LEGEND!#INDvsBAN #Umpire #Kohli pic.twitter.com/zrBlPgcsgp

— Karman Juneja (@JunejaKarman) October 19, 2023

Fans, Indian players, and umpire right now pic.twitter.com/6K0s4slKxQ

— Pakchikpak Raja Babu (@HaramiParindey) October 19, 2023

Umpire is a big fan of Virat Kohli

— Sagar (@sagarcasm) October 19, 2023

Yay! Century. Well done Kohli (for scoring the runs), Rahul (for not scoring the runs), and the umpire (for not giving a wide).

— Ramesh Srivats (@rameshsrivats) October 19, 2023
हालांकि अगर अंपायर इसे वाइड गेंद करार दे भी देते तो भी विराट कोहली अपना शतक बना लेते क्योंकि उनका अंतिम शॉट छक्के के लिए गया था।इस पारी के दौरान ना केवल विराट कोहली ने अपने एकदिवसीय करियर का 48वां शतक पूरा किया बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 26000 रन भी पूरे किए। यह वनडे विश्वकप में विराट कोहली का तीसरा शतक था। दिलचस्प बात यह है कि साल 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे विश्वकप डेब्यू करने वाले विराट कोहली ने पहला विश्वकप शतक इस ही टीम के खिलाफ जड़ा था। अपनी पारी में विराट कोहली ने  छह चौके और चार छक्के लगाए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी