गौतम गंभीर के पिता की एसयूवी दिल्ली में घर के बाहर से चोरी हुई

शुक्रवार, 29 मई 2020 (15:47 IST)
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर के पिता की एसयूवी मध्य दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में उनके घर से बाहर से चोरी हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ALSO READ: अफरीदी ने की प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी, गौतम गंभीर ने लगाई लताड़
उनके मुताबिक दीपक गंभीर ने बताया कि उनकी टोयोटा फॉर्चूनर कार गुरुवार को दोपहर करीब 3.30 बजे घर के बाहर पार्क की गई थी। शुक्रवार सुबह ये वहां नहीं थी। कार चोरी कर ली गई। पुलिस उपायुक्त (मध्य दिल्ली) संजय भाटिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी