केजरीवाल ने भाजपा को दुर्योधन कहा, खुद को अर्जुन...

गुरुवार, 5 फ़रवरी 2015 (11:17 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने परोक्ष रूप से खुद को अर्जुन करार देते हुए भाजपा को दुर्योधन कहा है। 
 
केजरीवाल ने महाभारत का उदाहरण पेश करते हुए एक ट्‍वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दुर्योधन ने श्रीकृष्ण से सेना मांगी थी, जबकि अर्जुन ने कृष्ण का साथ मांगा था। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ पूरा तंत्र है, जबकि हमारे साथ भगवान।
 
एक अन्य ट्‍वीट में केजरीवाल ने कहा कि हमें खबर मिली है कि भाजपा उम्मीदवार वोट खरीदने के लिए बड़ी मात्रा में पैसा बांट रहे हैं। वे गरीबों के वोटर आईडी भी अपने कब्जे में ले रहे हैं। 


भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल अब भगवान भरोसे ही है। उन्हें जनता पर भरोसा नहीं है।

वेबदुनिया पर पढ़ें