'माइग्रेट' पर बैकफुट पर भाजपा

बुधवार, 4 फ़रवरी 2015 (15:25 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली चुनाव के लिए जारी दृष्टिपत्र में पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोगों के लिए 'प्रवासी' शब्द का इस्तेमाल होने पर बिना शर्त माफी मांगी है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने यहां कहा कि यह चूक प्रिटिंग की गलती के चलते हुई है।

हमारा मकसद किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। हम इसके लिये बिना शर्त माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्वोत्तर के लोगों के साथ हमेशा खड़ी रही है।  उल्लेखनीय है कि कांग्रेस तथा अन्य दलों ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोगों को माइग्रेट बताने पर भाजपा की कड़ी आलोचना की है।  (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें