भाजपा और आप कार्यकर्ताओं में झड़प

गुरुवार, 5 फ़रवरी 2015 (07:52 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में बुधवार रात भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।
 
संगम विहार इलाके से आप विधायक रहे दिनेश मोहनिया के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने डंडों से उनकी कार को कथित तौर पर क्षतिग्रस्त कर दिया और पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला किया। इस घटना में दो लोगों के जख्मी होने की सूचना है।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। मामले की जांच जारी है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें