दिल्ली चुनाव : क्या है दिग्गजों का हाल...

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015 (11:07 IST)
दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों पर मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। इस चुनाव में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, भाजपा की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी, कांग्रेस नेता अजय माकन समेत कई दिग्गज चुनाव मैदान में हैं। आइए जानते हैं इन चुनावों में क्या हुआ दिग्गजों का हाल...



* नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल करीब 25 हजार से अधिक वोटों से जीते।
* कृष्णानगर में भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदीं की हार।
* कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार अजय माकन सदर बाजार सीट पर तीसरे नंबर पर रहे। यहां से सोमदत्त ने चुनाव जीता।
* जनकपुरी से भाजपा नेता जगदीश मुखी 25 हजार वोटों हारे।
* पटपड़गंज में आप के मनीष सिसोदिया ने भाजपा के विनोद कुमार बिन्नी को हराया।

* मालवीय नगर से सोमनाथ भारती जीते।
* रोहिणी से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता की जीत।
* पटेल नगर से भाजपा नेता कृष्णा तीरथ पीछे।
* सदरबाजार से कांग्रेस के अजय माकन पीछे।
* लक्ष्मीनगर सीट से पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता एके वालिया पीछे।
* ग्रेटर कैलाश सीट से कांग्रेस की शर्मिष्ठा मुखर्जी पीछे। 
* आप के सोमनाथ भारती मालवीय नगर से आगे।
* पटपड़गंज से आप के मनीष सिसोदिया, विनोद कुमार बिन्नी से आगे।
* मंगोलपुरी से आप के राखी बिड़लान आगे।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें