Delhi elections : पत्नी सुनीता को मिला जीवन का सर्वश्रेष्ठ गिफ्ट

मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 (16:47 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के लिए आज यानी मंगलवार का दिन बेहद खास रहा। आज सुनीता का जन्मदिन है। ऐसे में दिल्ली चुनाव के परिणाम केजरीवाल की जीत के रूप में जन्मदिन का खास तोहफा मिला।
 
ALSO READ: मनोज तिवारी ने स्वीकारी हार, Tweet में अरविंद केजरीवाल को कही बड़ी बात
 
जिस समय केजरीवाल दिल्लीवासियों को संबोधित कर रहे थे, उस समय सुनीता उनके पास ही खड़ी थीं और मंद-मंद मुस्करा रही थीं। उस समय केजरीवाल ने कहा कि आज मेरी पत्नी का जन्मदिन भी है।
 
सुनीता ने केजरीवाल कहा कि यह सत्य की जीत है। लोगों ने नकारात्मक राजनीति को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि यह सकारात्मक राजनीति की जीत है। यह सत्य की भी जीत है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी