केजरीवाल 16 फरवरी को तीसरी बार लेंगे मुख्‍यमंत्री पद की शपथ, रामलीला मैदान पर होगा भव्य समारोह

बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (11:53 IST)
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने शपथग्रहण की तैयारी कर ली है। केजरीवाल 16 फरवरी को अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे। पिछली बार की तरह इस बार भी शपथ ग्रहण रामलीला मैदान में होगा।
 
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे।
 
केजरीवाल ने आज सुबह 11 बजे राज्यपाल से भी मुलाकात की। बताया जा रहा है कि पार्टी दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस आशय की घोषणा करेगी। 
 
केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 2015 की तरह ही जबरदस्त जीत हासिल की है। पार्टी ने इस चुनाव में 62 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा को इस चुनाव में 8 सीटें मिली हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी