पंजाब में किनारे हुए नवजोत सिद्धू दिल्ली चुनाव में स्टार प्रचारक

बुधवार, 22 जनवरी 2020 (12:18 IST)
नई दिल्ली। पंजाब में मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मतभेद के चलते अलग-थलग पड़े पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे। इस सूची में सोनिया गांधी, प्रियंका वाड्रा के साथ सिद्धू का नाम भी है। 

ALSO READ: दिल्ली में कांग्रेस के 7 और उम्मीदवार घोषित, केजरीवाल के खिलाफ रोमेश सभरवाल को टिकट
कांग्रेस द्वारा दिल्ली चुनाव के लिए जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, शत्रुघ्न सिन्हा, अजय माकन, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट के नाम भी शामिल हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में कांग्रेस को 70 में से 1 भी सीट नहीं मिली थी। मुख्‍यमंत्री केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 67 सीटें मिली थीं, जबकि केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा को महज 3 सीटें मिली थीं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी