Dhanteras jhadu: धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें?

WD Feature Desk

बुधवार, 23 अक्टूबर 2024 (17:57 IST)
Why broom jhadu is bought on Dhanteras: 29 अक्टूबर 2024 मंगलवार के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस पर पीली वस्तुएं, पीतल के पर्तन, सोना, धनिया, वाहन, कौड़ियां, चांदी के सिक्के और झाडू खरीदने को शुभ माना जाता है। धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदकर उसकी पूजा की जाती है। घर में नई झाड़ू लाने के अलावा आप किसी मंदिर में या किसी सफाईकर्मी को अच्‍छी वाली झाड़ू खरीदकर दान कर सकते हैं। इससे लक्ष्मी माता आप पर प्रसन्न होंगी। आओ जानते हैं कि धनतेरस पर कितनी और कौनसी झाड़ू खरीदना चाहिए।ALSO READ: Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time
 
धनतेरस पर कौन सी झाड़ू खरीदें | dhanteras par kon si jhadu kharide:-
धनतेरस पर सीकों वाली या फूल वाली अच्छी मजबूत झाड़ू खरीदना चाहिए। ऐसी झाड़ू खरीदे जो हाथ से बनाई गई हो। झाड़ू लाएं तो उस पर सफेद रंग का धागा बांध दें, जिससे मां लक्ष्मी आपके घर में बनी रहें।
 
धनतेरस के दिन कितनी झाड़ू खरीदनी चाहिए | Dhanteras par kitni jhadu kharidna chahie:
धनतेरस के दिन विषम संख्या में ही झाड़ू खरीदनी चाहिए। जैसे 3, 5 या 7 झाड़ू खरीदें। कम से कम तीन झाड़ू अलग अलग कार्यों के लिए खरीदना चाहिए। धनतेरस पर खरीदी गई झाड़ू से दिवाली के दिन मंदिर में साफ-सफाई करना भी शुभ माना जाता है।
 
क्यों खरीदते हैं धनतेरस पर झाड़ू | Dhanteras par jhadu kyon kharide hai:-
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का प्रचलन है। कहा जाता है कि झाड़ू इससे वर्षभर के लिए घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है। इस दिन झाडू खरीदना चाहिए क्योंकि यह बहुत ही शुभ माना गया है क्योंकि इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
 
धनतेरस पर झाड़ू की पूजा कैसे करें | Dhanteras par jhadu ki puja kaise karen:-
शुभ मुहूर्त में झाड़ूं की माता लक्ष्मी की तरह पूजा करें। उसको हल्दी, कुमकुम और चावल लगाएं। उस पर सफेद रंग का धागा बांध दें, जिससे मां लक्ष्मी आपके घर में बनी रहें।
 
धनतेरस पर झाड़ू कब खरीदना चाहिए | dhanteras par jhadu kab kharide:-
शुभ मुहूर्त में झाड़ू खरीदना चाहिए। इसके लिए अभिजीत मुहूर्त या विजयी मुहूर्त को जानें। यदि आप चाहें तो शुभ, लाभ और अमृत का चौघड़िया देखकर भी झाड़ू खरीद सकते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी