इस 1 कारण से आंतों में आती है सूजन और पेट में होता है दर्द

WD Feature Desk

शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024 (16:31 IST)
intestines
Causes and symptoms of swelling in the intestines: आंतों में सूजन के कई कारण हो सकते हैं। इससे आंतों में रक्तस्राव भी होने लगता है तब यह और भी गंभीर बन जाता है। इससे कई तरह के गंभीर रोग हो सकते हैं इसलिए तुरंत ही डॉक्टर की सलाह से इसका इलाज कराना चाहिए। आओ जानते हैं कि एक मुख्य कारण कौनसा है जिससे आंतों में स्वेलिंग आ सकती है।
 
आंतों में सूजन के कारण- Causes of intestinal inflammation:-   
Stomach Gas
इस 1 कारण से आंतों में आती है सूजन : कई बार व्यक्ति को कब्ज नहीं होती, वह स्मोकिंग भी नहीं करता है और न ही किसी प्रकार से इम्यून डिसऑर्डर रहता है। जीन एक्सप्रेशन भी कारण नहीं रहता है फिर भी आंतों में स्वेलिंग आ जाती है। इसका एकमात्र कारण है स्ट्रेस। आंतों में सूजन का एक महत्वपूर्ण कारण भी है जिसे अक्सर नजर अंदाज किया जाता है। वह यह कि लगातार स्ट्रेस यानी तनाव में रहने के कारण भी हमारी आंतों में सूजन होने लगती है।  इसलिए आपको अपने आंतों की सेहत का भी खास ख्याल रखना चाहिए। 
 
आंतों में सूजन के लक्षण- Ulcerative Colitis Symptoms:-
 
- मलाशय में दर्द
- लगातार दस्त की समस्या
- आंतों से ब्लीडिंग होना
- एनीमिया
- वोमिटिंग
- डिहाइड्रेशन
- त्वचा पर गांठ और अल्सर
- अनाचक से वजन कम होना
- बार बार बुखार आना और थकान रहना

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी