दीपावली पर करें एकाक्षी नारियल सिद्धि साधना

Diwali ekakshi nariyal prayog: हमारे शास्त्रों में कई ऐसे दुर्लभ प्रयोग हैं जिनके करने से व्यक्ति को अवश्यंभावी लाभ प्राप्त होता है। दीपावली के शुभ मुहूर्त में एकाक्षी नारियल के इस प्रयोग से साधक की दरिद्रता नष्ट होकर उसे धन की प्राप्ति होती है। इस प्रयोग हेतु 'एकाक्षी नारियल' का होना आवश्यक है।
 
सामान्यत: 'एकाक्षी नारियल' सहज-सुलभ नहीं होता है। यदि साधक एकाक्षी नारियल प्राप्त करने में सफल हों तो दीपावली के दिन इस 'एकाक्षी नारियल' प्रयोग को करके अपने जीवन में आर्थिक संकटों से मुक्त हो सकते हैं।
 
'एकाक्षी नारियल' प्रयोग-
 
सर्वप्रथम एक थाली में अष्टदल कमल बनाकर एकाक्षी नारियल को स्थापित कर उसकी पंचोपचार या षोडषोपचार पूजन करें फिर निम्न मंत्र बोलते हुए कमल के 108 पुष्पों से एकाक्षी नारियल का अर्चन करें-
 
'ॐ ऐं ह्रीं ऐं ह्रीं श्रीं एकाक्षिनारिकेलाय नम:॥'
 
अर्चन के उपरांत एकाक्षी नारियल को लाल रेशमी वस्त्र में लपेटकर अपनी तिजोरी में रखें। यह तीव्र धनदायक प्रयोग है।
 
-ज्योतिर्विद पं. हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र 
संपर्क : [email protected]
 
ALSO READ: गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन की विधि

ALSO READ: Diwali Outfit Ideas 2023: दिवाली के लिए 5 स्पेशल आउटफिट आइडिया

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी