मग़फ़िरत की महक के शबो-रोज़-12

कुछ महीनों पहले बिपाशा बसु ने फैसला लिया था कि वे अलग-अलग तरह की भूमिकाएँ निभाएँगी क्योंकि एक जैसी भूमिका कर वे उब चुकी थीं और दर्शकों को भी यही शिकायत हो सकती थी। बिपाशा को यह भी लगने लगा था कि एक अभिनेत्री के रूप में उनका विकास नहीं हो पा रहा है।

आने वाले दिनों में बिपाशा की कुछ फिल्मे रिलीज़ होने वाली हैं, जिनमें बिपाशा अलग-अलग किस्म के किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी। सबसे पहले प्रदर्शित होगी ‘पंख’। यह फिल्म ऐसे बच्चे की कहानी है जो लड़का है, लेकिन फिल्मों में उसे मौका मिलता रहे इसलिए उसकी माँ उसे लड़की बनाकर पेश करती रही। बिपाशा उसके सपनों में आने वाली अभिनेत्री के रूप में दिखाई देंगी।

दिवाली पर बिपाशा की ‘ऑल द बेस्ट’ प्रदर्शित होगी। यह शुद्ध कमर्शियल फिल्म है और बिपाशा ने जिम ट्रेनर बनी हैं। बिपाशा दर्शकों को हँसाने की कोशिश करेंगी और उन्हें यह भूमिका निभाने में बड़ा मजा आया है।

कश्मीर पृष्ठभूमि पर आधारित ‘लम्हा’ में बिपाशा का रोल गंभीर और वास्तविकता के निकट है। इसके अलावा उनकी एक बंगला भाषा में भी फिल्म प्रदर्शित होने वाली है, जिससे बिपाशा को उम्मीद है कि कोई बड़ा अवॉर्ड उन्हें मिल सकता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें