उपद्रवियों के बीच फंसा पुलिसकर्मी, भीड़ से इस तरह हुआ बचाव (वीडियो)

मंगलवार, 26 जनवरी 2021 (13:32 IST)
नई दिल्ली। ट्रैक्टर परेड के बीच कई जगह किसान हिंसक हो गए। पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। इस बीच एक पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों के बीच फंस गया।
 
मध्य दिल्ली में आईटीओ में एक पुलिसकर्मी के साथ एक प्रदर्शनकारी समूह ने मारपीट का प्रयास किया, लेकिन कुछ प्रदर्शनकारी आगे आए और उस पुलिसकर्मी को बचाकर भीड़ से बाहर ले गए। 
 

#WATCH: A Delhi Police personnel rescued by protesters as one section of protesters attempted to assault him at ITO in central Delhi. #FarmLaws pic.twitter.com/uigSLyVAGy

— ANI (@ANI) January 26, 2021
ट्रैक्टर परेड की अनु‍मति मिलने के बाद किसान दिल्ली की सीमाओं की ओर बढ़ रहे हैं। कई जगह बैरिकेड्स तोड़ दिए गए हैं। उग्र होते किसान पुलिस को गाड़ियों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। किसान नेताओं का कहना है कि आंदोलन में असामाजिक तत्व घुस आए हैं, जो तोड़फोड़ कर रहे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी