जापानी खिलाड़ियों और दर्शकों ने साफ सफाई करके जीते दिल, वीडियो और फोटो हुआ वायरल

गुरुवार, 24 नवंबर 2022 (15:03 IST)
जापानी खिलाड़ियों ने सिर्फ फीफा विश्वकप के दौरान मैदान के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी अपने व्यवहार से दिल जीते।

जर्मनी पर अपने खेल से 0-1 से पीछे होने के बाद और सिर्फ 25 फीसदी गेंद अपने पास रखने के बावजूद अंतिम 20 मिनट में 2 गोल करने वाली जापान टीम के खिलाड़ियों ने स्वच्छता का संदेश दिया।

This is how Japan left their dressing room after their historic win over Germany yesterday.

They also left behind 11 origami cranes, a symbol of honour pic.twitter.com/yze7pt76Oc

— ESPN FC (@ESPNFC) November 24, 2022
लॉकर रूम से निकलने के बाद कमरे में एक भी दाग नहीं छोड़ा और पूरा कमरा व्यवस्थित था। इसके अलावा उन्होंने एक थैंक्यू नोट भी लिखा।

जापानी खिलाड़ियों से आगे रहे जापनी दर्शक। अपनी टीम की जीत की खुशी ने उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को निभाने से नहीं रोका।

Tidying up after one of their greatest #FIFAWorldCup wins

Huge respect to these Japanese fans  #Qatar2022 pic.twitter.com/RVwLwykPeq

— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 24, 2022
स्टेडियम में फैले सभी सामन को उन्होंने इकट्ठा करके अपने बैग में डाला ताकि स्टेडियम साफ रहे। हालांकि इससे पहले भी एक तटस्थ मैच में जापानी फैंस यह कर चुके हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी