फ्रेंडशिप डे: आपका बेस्ट फ्रेंड ही सिखाता है आपको ये 5 चीजें

what does best friend teach you
दोस्ती आपकी बड़े लोगों से न सही पर साथ देने वाले से ज़रूर होनी चाहिए। हमारी लाइफ में दोस्तों का बहुत महत्व होता है। फॅमिली के साथ फ्रेंड्स होना भी हमारे लिए ज़रूरी है। दोस्त हमें कई ऐसी बातें सिखाते हैं जो हम शायद ही किसी स्कूल से सिख सकें। स्कूल से लेकर लाइफ के हर मोड़ पर दोस्त होना बहुत ज़रूरी होता है। हम अपने सीक्रेट या दुख सिर्फ अपने खास दोस्त से बांटना पसंद करते हैं। ऐसी ही कई बातें हैं जो आपको सिर्फ आपके बेस्ट फ्रेंड ही सिखाते हैं। चलिए जानते हैं इन बातों को...
 
1. आप अकेले नहीं हैं: आपका दोस्त आपको हमेशा ये याद दिलाएगा कि आप अकेले नहीं हैं। दोस्त कभी भी आपको अकेले नहीं रहने देते हैं। साथ ही जब भी अकेला महसूस करते हैं तो आप अपने दोस्त को ही याद करते हैं। आप अपने दुख या मुश्किल दिनों को अपने दोस्त के साथ शेयर कर सकते हैं। मुश्किल वक़्त में भले ही आपका बेस्ट फ्रेंड आपके साथ न हो पर वो आपकी परेशानियों को समझने और सुनने के लिए हमेशा तैयार रहता है। 
 
2. आपको बेहतर बनाना: एक अच्छा और सच्चा दोस्त हमेशा आपके बेहतर के लिए सोचता है। आपका बेस्ट फ्रेंड हमेशा आपको अच्छी चीज़ों के लिए प्रेरित करता है। साथ ही किसी भी प्रतियोगिता या ऑफिस की प्रेजेंटेशन में आपका दोस्त आपको हमेशा बेहतर करने के लिए ही प्रेरित करता है और आपकी मदद करता है। बेस्ट फ्रेंड आपकी कमियों को भी बताते हैं जिससे आप अपनी गलतियों को सुधार सकें। 

 
3. भरोसा करना: आपका बेस्ट फ्रेंड आपको भरोसा करना सिखाता है। कई लोगों को ट्रस्ट इश्यू होते हैं जिसके कारण वह हर किसी पर आसानी से भरोसा नहीं करते हैं। पर एक अच्छा दोस्त हमेशा आपके भरोसे की रिस्पेक्ट करेगा। बेस्ट फ्रेंड की मदद से आप भरोसा करना सीखते हैं। साथ ही आप फेक फ्रेंड को भी आसानी से पहचान सकते हैं। 
 
4. आप जैसे हैं वैसे ही अच्छे हैं: आज के समय में लोगों से खुद की तुलना करना एक आम बात है। आपका बेस्ट फ्रेंड आपको बताता है कि आप जैसे हैं वैसे ही अच्छे हैं। आपके दोस्त आपकी ओरिजिनल पर्सनालिटी को पसंद करते हैं। अगर आप किसी और की तरह व्यवहार करते हैं तो आपके दोस्तों को ये बिलकुल नहीं पसंद आता है। इसके साथ ही आप जैसे हैं वो आपको हमेशा उसके लिए सराहना देंगे। 
 
5. क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी बेहतर है: कई लोगों के बहुत ज्यादा फ्रेंड होते हैं या कई लोग ग्रुप में रहना पसंद करते हैं। बेस्ट फ्रेंड की मदद से आप ये जानते हैं कि क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी बेहतर होती है। एक अच्छा फ्रेंड कई दोस्तों के बराबर है। साथ ही एक अच्छे दोस्त का साथ आपको कई परेशानियों से बहार निकाल सकता है। आपको बहुत अधिक दोस्त बनाने की ज़रूरत नहीं है।  
ALSO READ: फ्रेंडशिप डे पर क्या कहते हैं गौतम बुद्ध, जानें मित्रता पर खास विचार

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी