दद्दू का दरबार : अवैध बूचड़खानों पर ताले...

प्रश्न : दद्दूजी, उत्तरप्रदेश के चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत तथा कठोर हिन्दुत्व की छवि के नेता योगी आदित्यनाथ की मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी के बाद वादे के अनुसार अवैध बूचड़खानों पर ताले लगाए जाना आरंभ हो गए हैं। क्या यह अच्छे दिनों की शुरुआत है?

उत्तर : मूक पशुओं के लिए यह निश्चित रूप से अच्छे दिनों की शुरुआत है। अब वे अवैध के स्थान पर केवल वैध कत्लखानों में हलाल किए जाएंगे। ऐसे कत्लखानों की कमी की वजह से उनका नंबर देर से आएगा।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें