देश की सुरक्षा में मुस्तैद वीर सपूत 24 घंटे देश की बॉर्डर पर तैनात रहकर रक्षा करते हैं। इन वीर जवानों को 24 घंटे चौकन्ना रहने की जरूरत होती है। देश की सुरक्षा में कई सुरक्षा बल है जिसमें से एक होते हैं बीएसएफ - बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी सीमा सुरक्षा बल (BSF-Border Security Force)। 1 दिसंबर 2021 को बीएसएफ 57वीं सालगिरह मना रहा है। देश की रक्षा के लिए ये बीएसएफ प्रथम पंक्ति की का सुरक्षाबल है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा का जिम्मा दिया जाता है। इस खास दिवस पर जानते हैं बीएसएफ से जुड़ी 10 खास बातें -
- बीएसएफ की सुरक्षा में तैनात जवानों की भूमिका अलग होती है। उनका मुख्य कार्य होता है सीमा के आसपास असामाजिक तत्वों द्वारा किए जा रहे अपराधों पर नजर रखना, गैरकानूनी तरीके से सीमा में प्रवेश कर रहे व्यक्तियों पर नजर रखना, सीमा के आसपास नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना।
- बीएसएफ जवानों में पोस्ट कांस्टेबल, हैड कांस्टेबल, एएसआई, डीएआई, आईजी पद होते हैं।
- बीएसएफ सीमा की स्थापना पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए की गई थी। 1 दिसंबर 1965 को के. एफ. रुस्तमजी के नेतृत्व में 'सीमा सुरक्षा बल' का गठन किया गया था।
- BSF जवानों ने बांग्लादेश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई थी।
- BSF जवानों ने 1999 में हुए कारगिल यु्द्ध में दुश्मन के प्रभावशाली इलाकों में घुसकर उन्हें मारा था। इसके लिए भारतीय सेना में शामिल होकर युद्ध किया था।