Mother Ocean Day 2023: विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?

Mother Ocean Day 2023

 
Mother Ocean Day : मनुष्य का जीवन समुद्र से ही शुरू हुआ और हमारी धरती का 71% भाग भी सिर्फ पानी ही है। मनुष्य का जीवन बिना पानी की कल्पना करना बिलकुल असंभव लगता है क्योंकि हमारे शरीर में भी 60% पानी की मात्रा मौजूद होती है। समुद्र के इन्ही महत्व को ध्यान में रखते हुए हर साल 10 मई को मदर ओसियन डे मनाया जाता है। समुद्र न सिर्फ हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि ये कई जीव को जीवन प्रदान करता है। चलिए इस लेख के ज़रिए जानते हैं इस दिवस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी...
 
क्या है मातृ महासागर दिवस का इतिहास?
इस दिवस की शुरुआत अमेरिका के फ्लोरिडा प्रदेश से की गई थी जिसमें इस दिवस को साउथ फ्लोरिडा कायाक फिशिंग क्लब ने स्थापित किया था। मदर ओसियन डे की शुरुआत महासागर के महत्व को जानने एवं उसके सम्मान के लिए की गई थी।

जानिए पृथ्वी के 5 महासागर कौन से हैं?
  1. हिन्द महासागर (Indian Ocean)
  2. प्रशांत महासागर (Pacific Ocean)
  3. अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean)
  4. आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean)
  5. दक्षिणी/ अंटार्कटिक महासागर (Southern/Antarctic Ocean)
विश्व का सबसे छोटा महासागर कौन सा है?
आर्कटिक महासागर(arctic ocean) विश्व का सबसे छोटा महासागर है जिसका एरिया 14 मिलियन स्क्वायर किलोमीटर है।
 
विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?
विश्व का सबसे बड़ा महासागर प्रशांत महासागर(pacific ocean) हैं जिसका एरिया 165.2 मिलियन किलोमीटर स्क्वायर है। 
ALSO READ: National Shrimp Day क्यों मनाया जाता है? Seafood क्या है, जानिए 5 फायदे

वेबदुनिया पर पढ़ें