national safety day: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस हर साल 4 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन जीवन की सुरक्षा के महत्व को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इसे नेशनल सेफ्टी डे के नाम से भी जाना जाता है, जो कि नेशनल सप्ताह के रूप में भी मनाया जाता है। आइए जानते हैं यहां इस दिन के बारे में रोचक जानकारी...ALSO READ: इस सुन्दर संदेशों से अपने जीवन की खास महिलाओं का दिन बनाएं और भी खास, विशेष अंदाज में कहें हेप्पी विमन्स डे
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का इतिहास: राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद/ National Security Council (NSC) की स्थापना 4 मार्च 1966 को हुई थी। यह एक गैर-लाभकारी, त्रिपक्षीय, राष्ट्रीय स्तर का संगठन है जो सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में काम करता है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के स्थापना दिवस को ही राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1966 में इस संगठन की स्थापना मुंबई सोसायटी अधिनियम के तहत हुई थी तथा वर्ष 1972 में इसे नेशनल सेफ्टी डे मनाने का निर्णय लिया।
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का महत्व: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस हमें याद दिलाता है कि सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। यह दिन हमें सुरक्षित रहने और दूसरों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर, एनएससी विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन करता है, जिसमें सुरक्षा जागरूकता अभियान, सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम, सुरक्षा प्रदर्शनियां, सुरक्षा पुरस्कार आदि सम्मिलित है। इसका मुख्य उद्देश्य दुर्घटना से बचाव, आपदा से निपटना, आगजनी की घटना जैसे विषयों पर जागरूक किया जाता है तथा सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना मुख्य उद्देश्य है। अत: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है जो हमें सुरक्षित रहने और एक सुरक्षित समाज बनाने के लिए प्रेरित करता है।
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का उद्देश्य:
* आम जनता को सुरक्षा के बारे में शिक्षित करना।
* विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत भारतीय सुरक्षा बलों की भूमिका को समझना और उनके योगदान को सम्मानित करना है।
* कार्यस्थलों पर सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
* सड़क सुरक्षा के महत्व को बढ़ावा देना।
* पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
* आपदा प्रबंधन के लिए तैयारी को बढ़ावा देना।
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2025 की थीम : राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2025 की थीम इस बार 'विकसित भारत के लिए सुरक्षा और कल्याण महत्वपूर्ण' (Security and welfare are important for developed India) तय की गई है। इस थीम का उद्देश्य राष्ट्रीय विकास में सुरक्षा को शामिल करने के महत्व पर बल देना है तथा देश के सिक्योरिटी विभाग एवं उन सभी योद्धाओं को जाता है, जो देश को सुरक्षा देते हैं, जिनकी वजह से हम चैन की सांस ले रहे हैं और उन सैनिकों के कारण ही देश में अमन, चैन और शांति हमेशा बनी रहती है। अत: इस दिन देश के सुरक्षाबलों का अभिवादन तथा उनका सम्मान भी किया जाना चाहिए।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: छत्रपति संभाजी राजे महाराज की पत्नी येसूबाई कौन थीं?