मनोहर लाल खट्टर को राज्यपाल का बुलावा, पेश कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019 (17:45 IST)
हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी 40 सीटों पर आगे चल रही है। खबरें हैं कि हरियाणा में मनोहरलाल खट्टर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।
 
सूत्रों के अनुसार खबरें आ रही हैं कि जेजेपी भाजपा को समर्थन देने के लिए तैयार है। राज्यपाल ने मनोहर लाल खट्टर को शाम 6 बजे का समय दिया है।
 
ALSO READ: दिग्गज 10 राजनेता, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में मुंह की खाई
 
खट्टर ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था और राज्यपाल ने उन्हें मिलने का समय दे दिया है। जेजेपी 10 सीटों पर आगे चल रही है। खबर है कि राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने मनोहर लाल खट्टर को मिलने का समय दे दिया है।
ALSO READ: TikTok स्टार सोनाली फोगाट को कुलदीप बिश्नोई ने 29 हजार से ज्यादा वोटों से हराया
 
खट्टर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली मिलने गए थे। गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपना आईटीबीपी का कार्यक्रम भी छोड़ दिया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी