BJP ने रंजीत चौटाला समेत 8 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, कांग्रेस ने 2 बागियों को बाहर निकाला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 29 सितम्बर 2024 (20:25 IST)
Haryana Assembly Elections 2024 News : हरियाणा विधानसभा चुनावों के बीच ने भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशी के सामने चुनाव लड़ रहे 8 नेताओं को निष्कासित कर दिया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में ये नेता पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय उतरे हैं। चुनाव लड़ने वाले 8 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। इस लिस्ट में पूर्व मंत्री रंजीत चौटाला और पूर्व विधायक देवेंद्र कादयान का नाम भी शामिल है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के कई नेता विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट न मिलने से नाराज थे, लेकिन पार्टियां उनमें से ज्यादातर को मनाने में कामयाब रहीं। नब्बे सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होना है और मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।
ALSO READ: नसरल्लाह की मौत के बाद भी लेबनान में इजराइल का हमला, जानिए क्या है टारगेट?
भाजपा ने कौनसे नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता
भाजपा की हरियाणा इकाई ने कहा कि उसके प्रमुख मोहन लाल बड़ौली ने इन नेताओं को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। चौटाला के अलावा संदीप गर्ग (लाडवा से चुनाव लड़ रहे), जिले राम शर्मा (असंध), देवेंद्र कादियान (गन्नौर), बचन सिंह आर्य (सफीदों), राधा अहलावत (महम), नवीन गोयल (गुरुग्राम) और केहर सिंह रावत (हथीन) को भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित कर दिया गया है।
ALSO READ: One Nation One Election : 3 में से 2 विधेयक संविधान संशोधन के, एक देश एक चुनाव के लिए सरकार ने तैयार किया खाका
रानिया से टिकट नहीं मिलने पर चौटाला ने छोड़ी थी बीजेपी
चौटाला ने भाजपा छोड़ने का फैसला तब किया, जब उन्हें पार्टी ने रानिया से टिकट नहीं दिया। रानिया, वह सीट है, जिसका उन्होंने निर्दलीय विधायक रहने के दौरान विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया था। चौटाला ने इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा में शामिल होने से पहले विधानसभा की सदस्यता छोड़ दी थी। उन्होंने हिसार से संसदीय चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
ALSO READ: हरियाणा चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम ने 20 दिन की पैरोल मांगी
 
कांग्रेस ने 16 बागियों को बाहर निकाला
हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले दो और बागियों को काँग्रेस ने रविवार को निष्कासित किया। हरियाणा कांग्रेस के यहां जारी बयान के अनुसार वीरेंद्र गोगरिया (उचानाकलाँ) और सोमवीर भसोला (बाधरा) को छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। इससे पहले पार्टी ने 16 बागी प्रत्याशियों के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी