हरियाणा में भाजपा ने उतारे 2 मुस्लिम प्रत्याशी, विनेश को टक्कर देंगे कैप्टन योगेश बैरागी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 10 सितम्बर 2024 (15:38 IST)
bjp second list : हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने मंगलवार को 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में पार्टी ने 2 मुस्लिम प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है।
 
राई विधानसभा सीट से कृष्णा गहलावत और पटौदी सीट से बिमला चौधरी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। जुलाना में विनेश फोगाट को कैप्टन योगेश बैरागी टक्कर देंगे। वहीं नूंह से संजय सिंह भाजपा की ओर से चुनाव लड़ेंगे। 
 
दूसरी सूची में पार्टी ने 2 मुस्लिमों पर भी दांव लगाया है। फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद और पुन्हाना से ऐजाज खान को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है। ALSO READ: पहलवान विनेश फोगाट से क्यों नाराज हैं ताऊ महावीर?
 

भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी दूसरी सूची में निम्नलिखित नामों पर स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/om6LcXx0Ug

— Haryana BJP (@BJP4Haryana) September 10, 2024
उल्लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होना है। 8 अक्टूबर को मतगणना के बाद नतीजों का ऐलान होगा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी