फाइबर का खजाना गराडू, पढ़ें 5 फायदे

गरमा-गरम गराडू स्वाद में जि‍तना अच्छा और कुरकुरा है, उतने ही बेहतरीन हैं इसके फायदे। अगर आपको अब तक नहीं पता गराडू के यह फायदे, तो जरूर जानिए....इसके बाद गराडू का लुत्फ भी दुगना हो जाएगा - 
 
1 गर्मागर्म गराडू आपको गर्माहट के साथ-साथ शरीर के लिए आवश्यक ऊर्जा भी देता है।
 
2 यह फाइबर यानि रेशे से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। खास तौर से यह बुरे कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद करता है। इसके अलावा फाइबर आपके पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है और कब्ज में फायदेमंद होता है।
 
3  गराडू, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मेंगनीज, फॉस्फोरस के अलावा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो आपके स्वास्थ्य और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
 
4  इसमें विटामिन्स के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं जो न केवल मानसिक तनाव को कम करते हैं बल्कि आापको जवां दिखने में भी मदद करते हैं। यह झुर्रियों के आने की प्रक्रिया को धीमा करने में सहायक है।
 
5 रोग प्रतिराधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी गराडू फायदेमंद हैं। इसके अलावा यह हड्ड‍ियों के विकास में भी सहायक हैं और शरीर की चोट या फिर घाव को जल्दी भरने में सहायक है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी