गर्मियों में क्यों खाएं तरबूज, दिमाग को मिलेगी ठंडक, दिल होगा मजबूत

तरबूज़ में पानी की मात्रा अधिक होने के साथ यह कैलोरी में बहुत कम होता है। तरबूज़ शरीर में ठंडक देता है। तरबूज में प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट का भरपूर स्‍त्रोत होता है, साथ ही इसमें लाइकोपीन, एस्कॉर्बिक एसिड और साइट्रलाइन भी पाए जाते हैं। जो शरीर को पोषक तत्‍व देते हैं साथ ही बीमारियों से भी दूर करते हैं। तरबूज दिमाग को ठंडक देने के साथ ही दिल का भी ख्‍याल रखता है। 
तरबूज खाने के फायदे -   
 
 तरबूज बेड कोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल को मजबूत रखता है।
 
 सोडियम की मात्रा कम होने की वजह से यह लगभग सभी उम्र के लोगों के लिए नाश्ते का सही माध्‍यम है।
 
 तरबूज ऑर्थराइटिस के मरीजों के लिए काफी गुणकारी होता है। तरबूज में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण के साथ कैरोटेनॉइड बीट-क्रिप्टोजैन्थिन पाया जाता है। इसके सेवन से रयूमेटॉइड अर्थराइटिस के मरीजों को खासतौर पर फायदा होता है।
 
 तरबूज का सेवन एंटीऑक्सीडेंट कोशिका क्षति को रोकने में मदद करते हैं।
 
 तरबूज के सेवन से कैंसर और हार्ट स्ट्रोक जैसी कई बड़ी बीमारियों से राहत मिलती हैं । 
 
 तरबूज शरीर को हाइड्रेट कर पानी की कमी को दूर करता है। तरबूज में करीब 92 प्रतिशत हिस्सा बस पानी होता है।
 
 तरबूज वजन घटाने में भी सहायक होता है यह शरीर को ताकत देता है। इसके सेवन के बाद शरीर में ताजगी रहती है और काफी समय तक भूख नहीं लगती है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी