गर्मी के मौसम का ठंडक भरा एक स्वादिष्ट फल है अंगूर। इन दिनों में हरे अंगूर के अलावा काले अंगूर भी खूब पसंद किए जाते हैं। हल्के लाल और गहरे काले रंग के अंगूर स्वाद में तो मीठे हैं ही, सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। अगर आप नहीं जानते, तो जरूर जानिए काले अंगूर के यह 5 लाभ -
2 इसमें फ्लेवेनॉइड्स के अलावा ऐसे कई तत्व मौजूद हैं जो हृदय रोगों से लड़ने में मददगार साबित होते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट अटैक, रक्त का थक्का जमना और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से लड़ने में सक्रिय भूमिका निभाता है।
3 अगर आप वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं, तो काले अंगूर का सेवन आपकी यह समस्या हल कर सकता है। यह रक्त में कोलेस्ट्रॉल के निर्माण को रोकता है और मोटापे के अलावा अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाता है।