गर्मी के मौसम में तापमान बहुत अधिक होता है, जिसका असर आपकी त्वचा और स्वास्थ्य पर भी दिखाई देता है। इस मौसम में खाने-पीने में सावधानी रखना बेहद आवश्यक है। इसलिए हम बता रहे हैं उन 5 चीजों के बारे में, जो गर्मी में आपको नुकसान पहुंचा सकती है। जानिए वे 5 चीजें -
2. मांसाहार : मछली, चिकन, मांस, समुद्री भोजन और अत्यधिक ग्रेवी वाले व्यंजन खाने के लिए गर्मी उपयुक्त समय नहीं है। वास्तव में इससे व्यक्ति को और अधिक पसीना आता है और पाचन की समस्याएं भी हो जाती हैं। ज्यादा मसालेदार खाने के सेवन से डायरिया भी हो सकता है।
3. ऑइली जंक फूड : इस मौसम में मांस, बर्गर, डीप फ्राइड व्यंजन और अन्य तेल वाली खाद्य सामग्री के सेवन से बचना चाहिए। यह सभी चीजें पाचन संबंधी समस्या पैदा करेंगी और ऊर्जा में कमी लाएंगी।
5. सॉस खाने से बचें : सॉस भी बहुत नुकसान कर सकता है। उसमें तकरीबन 350 कैलोरी होती है, जो आपको सुस्त बना सकती है। कुछ सॉस में बहुत ज्यादा नमक और MSG (मोनोसोडियम ग्लूटामेंट) होता है, जो आपके लिए हानिकारक है।
इसके बजाय गर्मी में पौष्टिक और प्राकृतिक भोजन के साथ छाछ, लस्सी, नींबू-पानी, शिकंजी और आम पना जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें।