पानी पीने से भी बढ़ जाता है वजन, जानें कितना पीना चाहिए पानी

शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 (17:29 IST)
How much water should one drink: वजन बढ़ाने के लिए आपको कार्बोहाइड्रेट, फैट और प्रोटीन से भरपूर अधिक कैलोरी का सेवन करना होता है, लेकिन पानी में 0 कैलोरी होती है। फिर पानी पीने से कैसे बढ़ सकता है वजन? क्या वाकई अधिक पानी पीने से वजन बढ़ता है? आओ जानते हैं कि हमें कितना पानी पीना चाहिए।
 
 
ऐसा बढ़ता है पानी से वजन:
  1. यदि आप किसी भी रूप में नमक का सेवन अधिक करते हैं तो शरीर ज्यादा पानी की मांग करता है। 
  2. अधिक सोडियम से शरीर में द्रव बढ़ने और एकत्र होने लगते हैं जिससे खतरा बढ़ता है।
  3. सोडियम के बढ़ने से व्यक्ति पानी अधिक पीता है।
  4. इस स्थिति को वॉटर रिटेंशन कहा जाता है।
  5. ऐसे में यह अतिरिक्त पानी शरीर में जमा होने लगता है, जो वजन बढ़ता है।
  6. यह वजन शरीर का नहीं, बल्कि पानी का होता है।
 
अधिक पानी पीने के नुकसान:
कितना पीना चाहिए पानी?
  1. प्यास लगे तब ही पानी पीना चाहिए और ज्यादा नमक खाने से बचना चाहिए।
  2. 24 घंटे में कम से कम 2 लीटर पानी पीना चाहिए।
  3. पर्याप्त पानी के सेवन से इसका कुछ हिस्सा हमारी मांसपेशियों में स्टोर होता है, जिससे कि भविष्य में जरूरत होने पर शरीर में इसका प्रयोग हो सके। यह शरीर की एक नेचुरल प्रक्रिया है।
 
कम पानी पीने के क्या है नुकसान?

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी