Eating Habits : आंत और पेट की समस्या से छुटकारा दिलाएंगी आयुर्वेदिक डाइट प्लान

बदलती लाइफस्टाइल में आंत और पेट से संबंधित समस्या आम बात जरूर हो गई है लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इम्यून सिस्टम मजबूत होने पर आप किसी भी बीमारी से आसान से पार पा लेते हैं लेकिन कमजोर इम्यूनिटी से वायरल इंफेक्शन की चपेट में आ जाते हैं। इम्यून सिस्टम को बेहतर करने के लिए आयुर्वेदिक डाइट भी आजमा सकते हैं। इस डाइट से आपको  मानसिक शांति भी मिलेगी। साथ ही शरीर भी स्वस्थ होगा। आयुर्वेदिक डाइट को फॉलो करने में आप शुरुआत में जरूर आलसी खा सकते हैं लेकिन  उसे रूटीन में लाने के बाद आप बेहतर महसूस करेंगे। तो आइए जानते हैं आयुर्वेदिक डाइट के बारे में जो आपके पूरे शरीर के विकास के लिहाज से बहुत अच्छा है।

1. शांति से भोजन करें - भोजन करते वक्त किसी से भी किसी भी तरह की बातचीत नहीं करें। मौन रहकर भोजन करें। इससे आपको बहुत  शांति   मिलेगी। साथ ही आपको हल्का महसूस होगा और खाने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। आयुर्वेद के मुताबिक भोजन करने के दौरान बिल्कुल शांत वातावरण में रहकर भोजन करें।

2. डिजिटल उपकरणों को रखें दूर - भोजन करते वक्त आजकल किसी को किसी की जरूरत महसूस नहीं होती है।क्योंकि उनके साथ मोबाइल या लैपटॉप रहता है। लेकिन ऐसा करने से मोबाइल या लैपटाॅप की किरणे आपके  शरीर  के अंदर पहुंचकर आपको नुकसान पहुंचाती है। सबसे बड़ी चीज इसके उपयोग के साथ आप अधिक खाना खाते हैं साथ ही बहुत देर तक खाते रहते हैं।

3.पैकेज्ड फूड से बचें - आजकल घर का खाना कम बाहर का खाना ज्यादा अच्छा लगता है। लेकिन लगातार खाने से बहुत जल्दी डॉक्टर के पास जाते हैं और फिर सब कुछ बंद हो जाता है। इसलिए नियमित रूप से घर का खाना खाएं। और अधिक से अधिक पानी पिएं। इससे आपके पेट में हो रही गड़बड़ी में आराम मिलेगा।

4.भोजन को चबाकर खाएं - अगर आप भोजन को अच्छे से चबाकर खाएंगे तो आगे की प्रक्रिया आराम से होगी। जैसे कि पाचन प्रक्रिया मुख से ही शुरू होती है। इसके बाद भोजन पेट में पहुंचता है। इसलिए भोजन हमेशा चबाकर खाने की सलाह दी जाती है।

5. भोजन की मात्रा - कई बार भोजन करने के बाद भी समझ नहीं आता है कि पेट भराया है या नहीं। ऐसा इसलिए होता क्योंकि उस दौरान हम किसी से बात करें होते हैं, टीवी देख रहे होते हैं या साथ में अन्य काम भी कर रहे होते । आयुर्वेद के अनुसार भोजन के करते समय अन्य कार्यों को एक तरफ रख देना चाहिए। ताकि सीमित मात्रा में भोजन कर सकें।
 
ऊपर दी गई सभी जानकारी बहुत सामान्य सी है लेकिन वैज्ञानिक तर्ज पर 21 दिन तक किसी भी चीज को फॉलो करने से वह आपके प्रतिदिन का हिस्सा बन जाता है। सेहत की लिहाज से सामान्य भोजन पेट और आंत की समस्या से निदान दिलाने में सबसे अधिक सहायक है।

 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी