मौसम बदलते ही हो जाते हैं बीमार? इन 5 बातों का रखें ख्याल

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो बार-बार बीमार होते हैं या मौसम में परिवर्तन को झेल नहीं पाते और तबीयत बिगड़ जाती है तो आपको ध्यान देने की जरूरत है। अगर आपको नहीं पता कि आप क्यों पड़ते हैं बीमार तो जान लीजिए कि आपका इम्यून सिस्टम है कमजोर। दरअसल आपका बार-बार बीमार होना यह बताता है कि बाहरी आक्रमण से बचने के लिए आपका शरीर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। बाहरी आक्रमण से शरीर का रिएक्ट करना हीआपकी मौसमी बीमारी हैं। इन 5 उपायों को अपनाकर बच सकते हैं बीमार होने से।  
 
1. फल ज्यादा खाएं : आपको बीमार पड़ने से बचने के लिए इम्यून सिस्टम मजबूत करना है। संतरा, मौसमी आदि रसदार फलों में भरपूर मात्रा में खनिज लवण तथा विटामिन सी होता है। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 
 
2. अंकुरित अनाज : अंकुरित अनाज गुणों की खान है। ये ऐसा खजाना है जिसके सेवन के बाद आपको नहीं रहेगी कोई भी समस्या। अंकुरित अनाज (जैसे मूंग, मोठ, चना आदि) तथा भीगी हुई दालों का भरपूर मात्रा में सेवन करें। अनाज को अंकुरित करने से उनमें उपस्थित पोषक तत्वों की क्षमता बढ़ जाती है।
 
3. अनाज खाएं बदल बदल कर : आपके शरीर में किसी एक तत्व की अधिकता नहीं होनी चाहिए। आपको इसके लिए अनाज बदल कर खाने चाहिए। गेंहूं के अलावा ज्वार, बाजरा, मक्का, रागी जैसे अनाज अपना लें।  

ALSO READ: अगर आपको दिख रहे हैं अपने में यह 5 लक्षण तो समझिए खा रहे हैं आप ज्यादा नमक

4. हल्दी, तुलसी और अदरक का प्रयोग बढ़ा दें : ये तीनों तत्व वेज भोजन में मौजूद सबसे ज्यादा ताकतवर एंटीबायोटिक हैं। ये आपके इम्यून सिस्टम को बढ़िया कर देंगे।  
 
5. योगा या एक्ससाइज : आपको नियमित तौर पर योगा या एक्ससाइज करना है। अभी नहीं कर रहे तो तुरंत शुरू कर दें आपको अपनी तबियत में फर्क महसूस होगा।   

 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी