तेज धूप, कांच लगी डोर या चाइनीजज मांझा, ऊंची छतें, बिजली के तार और शरीर पर पड़ने वाला अतिरिक्त दबाव, ये सभी गंभीर चोट या स्वास्थ्य समस्या का कारण बन सकते हैं। आज के समय में जब चाइनीज मांझा, डिहाइड्रेशन, आंखों की समस्या और सड़क दुर्घटनाओं के मामले बढ़ रहे हैं, तब पतंग उड़ाते समय स्वास्थ्य सुरक्षा पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो गया है।