इम्यून सिस्टम को मजबूत करना है तो मॉनसून में आजमाएं, यह स्वादिष्ट उपाय

बरसात,वर्षा, बारिश, मॉनसून नाम चाहे कोई भी पुकारे हम लेकिन अहसास के स्तर पर यह मौसम मन को ठंडक पहुंचाने वाला है। समूची प्रकृति को इसके आगमन की प्रतीक्षा रहती है। लेकिन इस ऋतु में कुछ स्वास्थ्यगत समस्याएं भी सर उठाती हैं। सेहत की समस्या उन्हें जल्दी चपेट में लेती है जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। आसान से उपाय आपका इम्यून सिस्टम मजबूत कर सकते हैं।
 
4 छुहारे एक गिलास दूध में उबाल कर ठंडा कर लें। प्रातः काल या रात को सोते समय, गुठली अलग कर दें और छुहारें को खूब चबा-चबाकर खाएं और दूध पी जाएं।
 
दूसरा उपाय है : छुहारे या पिंड खजूर को तोड़ कर दरदरा पीस लें। इसे दूध में उबालें। खीर जैसा गाढ़ा हो जाए तो सभी प्रकार के ड्रायफ्रूट्स की कतरन मिलाकर गर्मागर्म परोसें। यह स्वादिष्ट इलाज बरसात के मौसम में सेहत के लिए भी गुणकारी है। 
 
लगातार 3-4 माह सेवन करने से शरीर का दुबलापन दूर होता है, चेहरा भर जाता है। सुंदरता बढ़ती है, बाल लंबे व घने होते हैं और बलवीर्य की वृद्धि होती है। यह प्रयोग नवयुवा, प्रौढ़ और वृद्ध आयु के स्त्री-पुरुष, सबके लिए उपयोगी और लाभकारी है। 
 
दमा : दमा के रोगी को प्रतिदिन सुबह-शाम 2-2 छुहारे खूब चबाकर खाना चाहिए। इससे फेफड़ों को शक्ति मिलती है और कफ व सर्दी का प्रकोप कम होता है।
 
कमजोर पाचन शक्ति वाले लोग चिकित्सक से पूछ कर ही उपाय आजमाएं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी