Coronavirus : मास्क धोते समय इन बातों का रखें ख्याल

कोरोनावायरस से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही कॉटन के कपड़े से बने मास्क का यदि आप इस्तेमाल करते है, तो इसका फायदा ये है कि आप इसका बार-बार उपयोग कर सकते है। बस आपको इसकी सफाई का पूरा ख्याल रखना जरूरी है।  इसके लिए आप अपने मास्क को अच्छी तरह से धोकर वापस इसका इस्तेमाल कर सकते है।
 
कैसे अपने मास्क को आप साफ कर सकते है आइए जानते हैं...
 
मास्क को अच्छी तरह से साफ करने के लिए  गर्म पानी और सर्फ या साबुन का उपयोग किया जा सकता है। मास्क को धोने के बाद सूरज की तेज रोशनी में सुखाएं।  वो इसलिए की यदि गर्म पानी से साफ करने के बाद भी कीटाणु मास्क में बच गए है, तो वो तेज धूप में पूरी तरह से खत्म हो जाएं।
 
तेज धूप में मास्क को कम से कम 4 से 5 घंटे सूखने के लिए डालें। साथ ही इस बात का ख्याल रखें कि आस-पास धूल-मिट्टी ना उड़ रही हो।
 
यदि आप इतने लंबे समय तक अपने मास्क को धूप में नहीं सूखा सकते है, तो मास्क को धुलने के बाद कम से कम 10 से  15 मिनट के लिए डेटॉल के पानी में डालकर रखें दें। फिर इसे सूखा लें।
 
मास्क का इस्तेमाल करने से पहले आप एक बार इसेआयरन जरूर  करें। प्रेस की गर्मी से आपका मास्क डिसइंफेक्ट होगा। इसमें यदि वायरस की ड्रॉपलेट्स आ गई हों तो वे आपके अन्य कपड़ों में ना फैलें।
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी