इन 5 लोगों नहीं खाना चाहिए चॉकलेट, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

WD Feature Desk

सोमवार, 23 जून 2025 (18:01 IST)
chocolate khane ke nuksan: चॉकलेट का नाम सुनते ही मन खुश हो जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर उम्र के लोग इसका स्वाद लेना पसंद करते हैं। डार्क चॉकलेट, मिल्क चॉकलेट, वाइट चॉकलेट, इसके कई फ्लेवर और वैरायटीज़ आज बाजार में उपलब्ध हैं। रिसर्च भी मानते हैं कि डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं, मूड को बेहतर बनाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को भी दुरुस्त करते हैं।
 
लेकिन हर स्वादिष्ट चीज सेहत के लिए हमेशा फायदेमंद नहीं होती, खासतौर पर जब बात चॉकलेट की हो। कुछ लोगों के लिए चॉकलेट खाने से फायदे के बजाय नुकसान ज्यादा होते हैं। यह न केवल उनकी सेहत को बिगाड़ सकता है, बल्कि पुरानी बीमारियों को और गंभीर बना सकता है। इसलिए अगर आप या आपके किसी अपने को नीचे बताए गए हेल्थ कंडीशंस में से कोई है, तो चॉकलेट खाने से बचना ही बेहतर रहेगा।
 
1. डायबिटीज के मरीजों को चॉकलेट से रहना चाहिए दूर
चॉकलेट में मौजूद शुगर लेवल काफी ज्यादा होता है, खासकर मिल्क और वाइट चॉकलेट में। डायबिटीज़ के मरीजों के लिए ये अतिरिक्त शुगर ब्लड शुगर लेवल को असंतुलित कर सकती है, जिससे हाइपरग्लाइसीमिया या अन्य जटिलताएं हो सकती हैं। भले ही डार्क चॉकलेट को थोड़ा हेल्दी माना जाता है, लेकिन उसमें भी शुगर और कैलोरी होती है। इसलिए डायबिटिक मरीजों को चॉकलेट खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
 
2. माइग्रेन से पीड़ित लोगों के लिए चॉकलेट ट्रिगर बन सकती है
अगर आपको माइग्रेन की समस्या है और अक्सर सिरदर्द होता है, तो चॉकलेट आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है। दरअसल, चॉकलेट में टायरामीन (Tyramine), फेनिलएथाइलामीन (Phenylethylamine) और कैफीन (Caffeine) जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं। कई रिसर्च यह भी बताते हैं कि कुछ लोगों में चॉकलेट खाने के कुछ घंटों बाद सिरदर्द की शुरुआत हो जाती है। इसलिए माइग्रेन से पीड़ित लोग इसे अपनी डाइट से हटा दें या बहुत सीमित मात्रा में ही लें।
 
3. एसिडिटी या गैस से परेशान लोग 
चॉकलेट में मौजूद फैट्स और कैफीन पाचन तंत्र पर असर डालते हैं। यह न केवल एसिडिटी को बढ़ाते हैं बल्कि गैस, जलन और अपच जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकते हैं। जो लोग पहले से ही पेट की समस्याओं से जूझ रहे हैं जैसे कि गैस्ट्रो-इसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) या एसिड रिफ्लक्स, उन्हें चॉकलेट पूरी तरह से अवॉइड करना चाहिए। वरना यह उनकी स्थिति को और बिगाड़ सकता है।
 
4. ओबेसिटी (मोटापे) से जूझ रहे लोग
चॉकलेट में शुगर, फैट और कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, खासकर मिल्क और फ्लेवर वाली चॉकलेट्स में। जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं या पहले से मोटापे से परेशान हैं, उन्हें चॉकलेट खाने से परहेज करना चाहिए। यह न केवल वजन घटाने की प्रक्रिया को धीमा करता है, बल्कि शरीर में फैट जमा होने का खतरा भी बढ़ा सकता है। अगर कभी-कभी खाने का मन हो भी जाए, तो डार्क चॉकलेट का छोटा टुकड़ा सीमित मात्रा में खाया जा सकता है।
 
5. बच्चें और प्रेगनेंट महिलाएं 
बच्चों को चॉकलेट बहुत पसंद होती है, लेकिन इसमें मौजूद ज्यादा शुगर और कैफीन उनके विकास को प्रभावित कर सकते हैं। ज्यादा चॉकलेट खाने से बच्चों में हाइपरएक्टिविटी, नींद की कमी, दांतों की सड़न जैसी समस्याएं देखी जा सकती हैं। वहीं गर्भवती महिलाओं को भी ज्यादा चॉकलेट खाने से बचना चाहिए क्योंकि यह गर्भस्थ शिशु के हृदयगति और नींद पर असर डाल सकता है। अगर बहुत इच्छा हो, तो डॉक्टर की सलाह से सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। 


अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 
ALSO READ: इन 7 लोगों को नहीं खाना चाहिए अचार, जानिए कारण

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी