50% लड़कियां बेवकूफ

शनिवार, 3 अगस्त 2013 (18:42 IST)
FILE
एक बार कुछ बदमाश लड़कों ने कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर लिख दिया- '50% लड़कियां बेवकूफ होती हैं।'

लड़कियों ने ये देखा तो उन्हें बहुत बुरा लगा और उन्होंने कॉलेज में हंगामा खड़ा कर दिया।

कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत उस नोटिस को निकलवाया और उसकी जगह नया नोटिस लगवाया - '50% लड़कियां बेवकूफ नहीं होती हैं।'

तब जाकर लड़कियों का गुस्सा शांत हुआ!

वेबदुनिया पर पढ़ें