फनी कॉमेडी जोक : तुम खतरे से बाहर हो...

एक बार गोलू का पैर ट्रक से कुचल गया..., वो डॉक्टर के पास गया। 
 
डॉक्टर बोला- देख भाई, 10-15 टांके लगेंगे। 
 
गोलू- लगा दो साहब, अब कर भी क्या कर सकते हैं...।
 
डॉक्टर ने टांके लगा दिए और कहा- लो भाई हो गया..., अब तुम खतरे से बाहर हो! 
 
गोलू- पर डॉक्टर साहब, मुझे तो अभी भी बहुत डर लग रहा है। 
 
डॉक्टर ने पूछा- क्यों?
 
गोलू बोला- क्योंकि, उस ट्रक के पीछे लिखा था 'फिर मिलेंगे'। 
 
इतना सुनते ही डॉक्टर बेहोश...।


ALSO READ: फनी चुटकुला : पापा ने मुझसे बदला ले लिया

 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी