प्याज 10 रुपए किलो : यह चुटकुला है दमदार

मैं रात के 11 बजे अकेला घर जा रहा था।
 
रास्ते में बहुत अंधेरा था और कुत्ते भौंक रहे थे।
 
सभी घरों के दरवाजे, लाईट बंद थे और मैं पैदल चल रहा था।
 
मैं बहुत डरा हुआ था।
 
तभी मुझे एक IDEA आया 
 
मैंने तेज आवाज लगाई प्याज 10 रुपए किलो
 
सब घरों की लाईट जल गई और लोग प्याज वाले को देखने बाहर निकल आए।
 
और मैं आराम से अपने घर पहुंच गया।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी