पुलिस को बताऊंगी...? : खतरनाक जोक

एक बैंक में डाका पड़ा। डकैत ने नोट बटोरे और जाते-जाते एक व्यक्ति की कनपटी पर पिस्तौल अड़ाकर पूछा : क्या तुमने मुझे बैंक लूटते देखा है? उस व्यक्ति के हां कहने पर उसने उसे गोली मार दी। वह वहीं ढेर हो गया। 
 
अब वह डकैत चिंटू की ओर मुड़ा और उससे पूछा :  क्या तुमने मुझे बैंक लूटते देखा है ? 
चिंटू बोला: नहीं जी, मैंने तो आपको बैंक लूटते नहीं देखा।
 
फिर बीवी की ओर इशारा करके बोला: पर हां, इसने देखा है….और अभी बोल रही थी कि पुलिस को बताऊंगी... 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी