* इसकी दो आंखें होती है, जिससे यह मूक रहकर मात्र देखता है।
* इसके दो कान होते है, जिससे पत्नी की डांट-फटकार सुनता है।
पति के प्रकार :-
जोरू का गुलाम : यह प्रजाति हमारे देश में बहुतायत रूप से पाई जाती है। इस प्रजाति के पति टिकाऊ, मेहनती, सीधे व वफादार होते है। यह उम्दा नस्ल के होते है। डांट, मार, गालियां इन पर प्रभावहीन होती है। पालने के लिए यह पति सबसे अच्छे होते है।