एक मालवी जोक : इना साल भी विज किताब....

दो भाई थे 
उनके पिताजी कालू दा बहुत कंजूस मक्खी चूस थे।
दोनों लड़के एक ही क्लास में पढ़ते थे 
रिजल्ट आया तो दोनों भाई एक साथ फेल हो गए।
अब पिताजी को रिजल्ट कौन बताए।
दोनों भाई घर आए 
 
बड़े ने छोटे से बोला काका जी रिजल्ट पूछेगा तू चुप रिजे 
रिजल्ट हूं बताऊंगा नि तो जूता पड़ेगा।
छोटे ने कि हो.... 
 
घर पहुंचते ही
पिताजी ने पूछा।
क्यों भेरया कई हुआ रिजल्ट?
बड़ा : कई नी काकाजी कोरोना का चलते इना साल भी विज किताब चलेगा।
 
वा जदे। यो अच्छो हुओ.... 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी