जैसलमेर से बीकानेर बस रुट पर....
बीच में एक बड़ा सा गाँव है जिसका नाम है Nachne... जिसे 'नाचने' कहते हैं।
"नाचने'' वाली सवारियां उतर जाएं बस आगे जाएगी.."
इमरजेंसी में रॉ का एक नौजवान अधिकारी जैसलमेर आया - रात बहुत हो चुकी थी,
वह सीधा थाने पहुंचा और ड्यूटी पर तैनात सिपाही से पूछा - "थानेदार साहब कहां हैं?"
सिपाही ने जवाब दिया, "थानेदार साहब 'नाचने' गए हैं.
अफ़सर का माथा ठनका उसने पूछा, "डिप्टी साहब कहां हैं..?"
सिपाही ने विनम्रता से जवाब दिया- "हुकुम डिप्टी साहब भी 'नाचने' गए हैं..
जवाब मिला, 'नाचने' गए हैं..!!"
लेकिन 'नाचने' कहां गए हैं, ये तो बताइए ?"
"बताया न, 'नाचने' गए हैं, सुबह तक आ जाएंगे।"
कलेक्टर के घर फोन लगाया वहाँ भी यही जवाब मिला, "साहब तो 'नाचने' गए हैं.."