चालाक चूहे का चटपटा चुटकुला : मेरे साथ देखो जंगल कितना खूबसूरत है

एक दिन जंगल में एक चीता सिगरेट का कश लगाने ही वाला था कि अचानक चूहा वहां आया और बोला,
"भाई छोड़ दो नशा,
जिंदगी बहुत कीमती है,
आओ मेरे साथ, देखो जंगल कितना खूबसूरत है।"
 
चीता चूहे के साथ चल दिया।
आगे हाथी कोकीन ले रहा था,
चूहा फिर बोला, "भाई छोड़ दो नशा,
जिंदगी बहुत कीमती है,
आओ मेरे साथ,देखो जंगल 
कितना खूबसूरत है।
 
"हाथी भी साथ चल दिया।
 
आगे बंदर हुक्का पी रहा था, चूहा फिर बोला, "भाई छोड़ दो नशा,
जिंदगी बहुत कीमती है,
आओ मेरे साथ,
देखो जंगल कितना खूबसूरत है।"
 
बंदर भी साथ चल दिया।
आगे शेर व्हिस्की पीने की तैयारी कर रहा था,
चूहे ने उसे भी वही कहा।
शेर ने ग्लास साइड पर रखा और चूहे को 5-6
थप्पड़ मारे।
 
हाथी बोला: अरे क्यों मार रहे हो इस बेचारे को ?
शेर बोला, "ये साला रोज़ भांग पीकर ऐसे ही 
सबको पूरी रात जंगल घुमाता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी