ahilyabai holkar poem in hindi: भारत के इतिहास में यदि किसी महिला ने अपनी नीतियों, न्यायप्रियता और अद्वितीय प्रशासन से एक आदर्श शासन की नींव रखी है, तो वह हैं राजमाता अहिल्याबाई होलकर। हर साल उनकी जयंती पर हम उनके जीवन के प्रेरणादायक प्रसंगों और कार्यों को याद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक स्कॉटिश कवि जॉन बैली (John Bailie) ने भी अहिल्याबाई की महानता से इतनी प्रभावित होकर उन पर एक सुंदर अंग्रेजी कविता लिखी थी? यह बात बहुत कम लोग जानते हैं। इस कविता के शब्द न केवल अहिल्याबाई की छवि को उजागर करते हैं, बल्कि यह भी दर्शाते हैं कि उनका यश केवल भारत तक सीमित नहीं था, बल्कि विश्व के साहित्यिक मानस को भी छू गया था। आइए जानते हैं इस कविता का भावानुवाद और उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि।
अहिल्याबाई का शासनकाल न केवल मालवा, बल्कि सम्पूर्ण भारत के लिए एक स्वर्णिम युग माना जाता है। उन्होंने 30 वर्षों तक न केवल न्यायपूर्ण शासन किया बल्कि अन्न, जल, धर्म और संस्कृति की धारा को बहाल किया। आमतौर पर भारतीय इतिहास में महिलाओं को युद्धभूमि या दरबार में कम दिखाया जाता है, लेकिन अहिल्याबाई ने यह मिथक तोड़ा और यह सिद्ध किया कि एक महिला भी सशक्त शासन कर सकती है।
अहिल्याबाई पर समर्पित कविता (Joanna Baillie की कविता का हिंदी रूपांतरण):