होली : भाग्य चमकाने का चमत्कारी टोटका

होली से एक दिन पूर्व शाम को जिस पलाश पेड़ पर बांदा हो उसी पेड़ को निमंत्रण देकर आएं। कुंकुम-अक्षत, सुपारी नैवेद्य आदि भेंट कर निवेदन करें कि कल्याणकारी कार्य के लिए मैं आपका बांदा ले जाऊंगा। क्षमा करें।

होली वाले दिन प्रात: सूर्य उदय हो जाने से पूर्व वह बांदा ले आएं और गन्धाक्षत पुष्प से मंत्रोपचार पूजा करें, देवदारू की धूप दें, मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं। अब निम्न मंत्र को 1008 बार जप कर बांदे को अपनी तिजोरी में जहां रकम गहने आदि रखते हैं, रख दें।

ओम वृक्षराज! वमृद्धस्त्वं, त्रिषु लोकेशु वर्तसे।
करू धान्य समृद्धि त्वं, क्षेत्रे कौटोधवर्जिते।।

वेबदुनिया पर पढ़ें