रंग पंचमी का पर्व होली के पाँचवें दिन मनाया जाता है और यह दिन विशेष रूप से देवताओं को रंग अर्पित करने के लिए शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवताओं को उनके प्रिय रंग चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इस बार रंग पंचमी 8 मार्च 2026 रविवार के दिन मनाई जा रही है।
रंग पंचमी का धार्मिक महत्व
शास्त्रों के अनुसार रंग पंचमी के दिन देवताओं पर रंग चढ़ाने से
ग्रह दोष शांत होते हैं।
आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
रोग और बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
इसी कारण इस दिन केवल होली खेलने के बजाय पूजन विधि का विशेष महत्व बताया गया है। इस वर्ष रंग पंचमी पर सही रंगों से पूजा करने पर माता लक्ष्मी, भगवान शिव और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन भगवान नृसिंह के साथ ही माता लक्ष्मी की विशेष पूजा होती है। धन लाभ पाने और गृह कलेश दूर करने के लिए भी यह रंग पंचमी मनाई जाती है। इस दिन देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा होती है। आइए जानते हैं किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाना चाहिए।
किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाएं?
1. भगवान श्रीकृष्ण– पीला रंग
इस दिन श्रीहरि विष्णु, श्री कृष्ण, प्रभु श्री राम को पीला रंग अर्पित कर सकते हैं। पीला रंग श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है। रंग पंचमी पर उन्हें पीला गुलाल अर्पित करने से जीवन में प्रेम और सौभाग्य बढ़ता है। विवाह में बाधा हो तो भगवान कृष्ण को पीला रंग चढ़ाएं।
2. भगवान गणेश– लाल रंग
लाल रंग भगवान गणेश का प्रिय रंग है। इस दिन उन्हें लाल गुलाल चढ़ाने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
3. भगवान शिव– भस्मी या सफेद रंग
भगवान शिव को भस्म या सफेद रंग अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे रोग, भय और मानसिक तनाव दूर होते हैं। रोग से मुक्ति के लिए शिवलिंग पर सफेद गुलाल अर्पित करें
4. माता दुर्गा– लाल या गुलाबी रंग
माता दुर्गा को लाल और गुलाबी रंग चढ़ाने से शक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
5. माता लक्ष्मी– गुलाबी या पीला रंग
माता लक्ष्मी को गुलाबी या पीला रंग अर्पित करने से धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। आर्थिक समस्या हो तो माता लक्ष्मी को गुलाबी गुलाल अर्पित करें
6. भगवान विष्णु– हल्का पीला या हरा रंग
भगवान विष्णु को हल्का पीला या हरा रंग चढ़ाने से पारिवारिक सुख बढ़ता है।
7. रामभक्त हनुमान जी– लाल रंग
रामभक्त हनुमानजी को लाल रंग अर्पित करने से जीवन में साहस और उत्साह बढ़ता है।
8. माता बगलामुखी– पीला रंग
मां बगलामुखी को पीले रंग का अबीर अर्पित करें। इससे माता प्रसन्न होकर सभी तरह के तंत्र को काट देंगी।
9. सूर्यदेव– लाल रंग
सूर्यदेव को लाल रंग का गुलाल अर्पित करें। इससे जीवन में आत्मविश्वास और आत्मबल में बढ़ोतरी होती है।
10. भैरव महाराज- लाल रंग
भैरव महाराज को लाल रंग अर्पित करें। यह सभी तरह के भय से मुक्ति देगा।
11. शनिदेव- नीला रंग
शनि देव को नीला रंग अर्पित करेंगे तो सभी तरह के विष दोष से मुक्ति मिलेगी।
रंग पंचमी की पूजा विधि
प्रातः स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें।
घर के मंदिर की सफाई करें।
सभी देवताओं को गंगाजल से स्नान कराएं।
उनके प्रिय रंग का गुलाल अर्पित करें।
पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य चढ़ाएं।
अंत में “ॐ नमः शिवाय” या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।
रंग पंचमी केवल रंग खेलने का पर्व नहीं, बल्कि देव आराधना का पावन अवसर है। सही देवता को सही रंग अर्पित करने से जीवन की कई समस्याएं दूर होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।