होली कब है 2024 में?

When is Holika Dahan in 2024: होलिका दहन के पूर्व 8 दिन का होलाष्टक लगता है। आठवें दिन होलिका दहन रहता है। होलिका दहन के बाद दूसरे दिन होली मनाई जाती है जिसे धुरेंडी कहते हैं। इसके बाद पांचवें दिन रंग पंचमी मनाई जाती है। होलिका दहन फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होता है। इस बार होलिका दहन 24 मार्च को होगा और 25 मार्च 2024 को धुलैंडी रहेगी।
 
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 24 मार्च 2024 को सुबह 09:54 बजे से।
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 25 मार्च 2024 को दोपहर 12:29 बजे तक।
चूंकि होलिका दहन रात में होता है इसलिए 24 की रात को दहन और 25 को धुलण्डी रहेगी।
 
कब जलाते हैं होली : पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में होलिका दहन किया जाता है और उसके दूसरे दिन धुलेंडी का पर्व मनाया जाता है।
 
धुलैंडी : धुलैंडी का पर्व अगले दिन मनाया जाएगा। अधिकतर मतानुसार 24 मार्च को होलिका दहन होगा और 25 मार्च को होली खेली जाएगी। यानी धुलैंडी मनाई जाएगी।
 
पूजन सामग्री सूची- Holika Dahan Pujan Samgari List
प्रहलाद की प्रतिमा, गोबर से बनी होलिका, 5 या 7 प्रकार के अनाज (जैसे नए गेहूं और अन्य फसलों की बालियां या सप्तधान्य- गेहूं, उड़द, मूंग, चना, जौ, चावल और मसूर) 1 माला, और 4 मालाएं (अलग से) रोली, फूल, कच्चा सूत, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, मीठे पकवान, मिठाइयां, फल, गोबर की ढाल, बड़ी-फुलौरी,
एक कलश जल।
होलिका दहन पूजन विधि-Holika Dahan Puja Vidhi

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी