एंजेलिना जोली को सम्मान

PR
मशहूर अभिनेत्री एंजेलीना जोली को उनकी फिल्म ‘इन द लैंड ऑफ ब्लड एंड हनी’ के जरिये मानवाधिकारों के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए सम्मानित किया गया।

जोली ने बोस्निया युद्व के दौरान एक सर्बियाई सैनिक और बोस्निया की एक महिला के बीच प्रेम कहानी पर बनी इस फिल्म का निर्देशन किया है।

जोली ‘सिनेमा फॉर पीस एंड गाला इन बर्लिन’ में विशिष्ट अतिथि के रूप में आई थीं। यहां उनको सम्मानित किसा गया। बोस्निया के साराजेवो में फिल्म का प्रदर्शन किया गया जहां अनेक युद्व पीड़ितों ने फिल्म देखी।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें