गेम ऑफ थ्रोंस : आखिरी सीज़न के पहले, प्रीक्वेल की हो रही तैयारी

खबर बिलकुल पक्की है। गेम ऑफ थ्रोंस के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। अब एचबीओ ने गेम ऑफ थ्रोंस के प्रीक्वेल का ऑर्डर दिया है। एचबीओ ने अपने सबसे ज़्यादा बार देखे गए शो 'गेम ऑफ थ्रोंस' के प्रीक्वेल की पुष्टि की है। 
 
इसे लेखक जेन गोल्डमैन (किंग्समैन: द सीक्रेट सर्विस, एक्स-मेन: फर्स्ट क्लास, किक-एस) और लेखक जॉर्ज आरआर मार्टिन ने लिखा है। रिपोर्ट के अनुसार एचबीओ ने एक बयान में कहा कि यह कहानी गेम ऑफ थ्रोंस की घटनाओं से हजारों साल पहले की होगी। सीरिज़ गोल्डन एज के हीरो की अंधेरी दुनिया के वंश का इतिहास बयां करेगी। 
 
बयान में आगे यह भी कहा गया कि केवल एक चीज निश्चित रूप से होगी, वेस्टेरोस की डारावने सीक्रेट्स से लेकर व्हाइट वॉकर्स के इतिहास तक, इसकी कहानी वो होगी जो हम सोच भी नहीं सकते और ना ही जानते हैं। 
 
इस बीच गेम ऑफ थ्रोंस का आठवां और आखिरी सीज़न 2019 में लॉन्च होने की उम्मीद है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी