करियर: नौकरी और व्यवसाय के लिए यह समय उत्तम है। नौकरी में पदोन्नति के साथ यात्रा का योग भी है प्रयास करें सफलता मिल सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। व्यापार में विस्तार होगा। सौंदर्य, कला, महिलाओं के उपयोग में आने वाली सामग्री, फैशन डिजाइन, विलासिता की सामग्री, इंटीरियर से जुड़े व्यवसायों के लिए यह साल लाभप्रद रहेगा। विधार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है।